होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारी बारिश के बाद मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी, लोकल ठप, दफ्तरों को बंद रखने के आदेश

भारी बारिश के बाद मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी, लोकल ठप, दफ्तरों को बंद रखने के आदेश

 

बीती रात से मुबंई में हो रही जोरदार बारिश के चलते कई निचले हिस्सों में पानी भर गया, किंग सर्कल,सायन,खार सबवे,हिंदमाता में करीब 2 फीट पानी भर गया हैं। बीएमसी के अनुसार पिछले 10 घंटे में मुंबई में 230 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई हैं।

आज मुंबई में मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ–साथ हाईटाइड की भी चेतावनी जारी की हैं। विभाग के मुताबिक दोपहर 12:47 बजे मुंबई में हाईटाइड आ सकता हैं,  इस दौरान यहां समंदर की लहरें काफी ऊंची उठ सकती हैं। समंदर के आस-पास रहने वाले लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही BMC ने मुंबई के कई अन्य हिस्सों में भी लोगों से बाहर न निकलने की अपील की है।

 

भारी बारिश के कारण मुंबई में सभी 4 लाइनों पर रेल यातायात रुक गया हैं। इससे मुंबई लोकल की सर्विस ठप हो गई है। भारी बारिश के खतरे को देखते हुए मुंबई में 8 रूट्स पर बसों का रास्ता बदला गया है और उन्हें डायवर्ट करके दूसरे रास्तों से चलाने की व्यवस्था की गई है। बीएमसी ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों को आज बंद रखने को कहा हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की हैं। मौसम पूर्वानुमान बताने वाली एजेंसियों ने कहा है कि अगले दो दिनों में महानगर और महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी.

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- रामेश्वरम में दिखा सूर्य का अद्भुत नजारा, देखते रह गए लोग


संबंधित समाचार