होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रामेश्वरम में दिखा सूर्य का अद्भुत नजारा, देखते रह गए लोग

रामेश्वरम में दिखा सूर्य का अद्भुत नजारा, देखते रह गए लोग

 

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामेश्वरम के समुद्री तट पर कल दोपहर सूर्य की अद्भुत नजारा देखने को मिला । तट पर मौजूद लोग सूर्य को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। आसमान में चमकता सूर्य कुछ अलग सा दिखाई दे रहा था। सूर्य के चारों ओर चमकता घेरा बना हुआ था, जिसे प्रभामंडल (Halo) कहते हैं। स्थानीय लोगों ने आधे घंटे से अधिक समय तक आकाश में इस अलौकिक दृश्य का आनंद लिया।

 

बता दें कि सूर्य की बाहरी परतें, जो कि डिस्‍क (फोटोस्फियर) के ऊपर हजारों किलोमीटर तक फैला होता है, उसे प्रभामंडल कहा जाता है। इसका तापमान मिलियन डिग्री केल्विन से भी अधिक है, जो कि करीबन 6000 केल्विन के सौर डिस्‍क तापमान से भी बहुत अधिक है। सौर भौतिकी में अब तक इस प्रश्‍न का उत्‍तर नहीं मिल पाया है कि किस प्रकार प्रभामंडल का तापमान इतना अधिक होता है।

अभी पिछले महीने ही नासा ने सूरज का एक ऐसा वीडियो शेयर किया था। जिसका टाइटल है A Decade of Sun था। नासा द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में सूर्य का पिछले दस सालों तक अध्ययन किया गया था। इस वीडियो में  2 जून 2010 से 1 जून 2020 तक अध्ययन किया गया था। इन दस सालों के दौरान सूर्य में हुए बदलावों को नासा ने बहुत ही करीब से बताया था। 

नासा ने जो वीडियो शेयर किए उस वीडियो पर कई हैरान कर देने वाली जानकारियां थीं। नासा ने कहा था कि सोलर ऑब्जर्वेटरी ने 10 साल तक सूर्य पर नजर रखा गया, साथ ही साथ उसने सूर्य की 45 करोड़ हाइ-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें ली और दो करोड़ गीगाबाइट डेटा भी इकट्ठा किया था।


संबंधित समाचार