होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मेट्रो यात्री कृप्या ध्यान दें...DMRC ने YELLOW लाइन पर किया ये बदलाव, चार महीने रफ्तार रहेगी स्लो

मेट्रो यात्री कृप्या ध्यान दें...DMRC ने YELLOW लाइन पर किया ये बदलाव, चार महीने रफ्तार रहेगी स्लो

 

Delhi Metro Yellow Line: मेट्रो में येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्री के लिए आने वाले चार महीने थोड़ी परेशानी भरे हो सकते हैं, मेट्रो के फेज-4 के काम की वजह से येलो लाइन के एक हिस्से पर रात 10 बजे से लेकर सुबह सात तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी। चार स्टेशनों समयपुर बादली से जहांगीरपुरी के बीच सिंगल लाइन पर मेट्रो की सेवा रहेगी। इस बात की जानकारी DMRC द्वारा ट्वीट कर दी गई है। 

इसके चलते रात को और सुबह के समय इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेनें मिलने में ज्यादा वक्त लग सकता है, क्योंकि इस दौरान ट्रेनें स्लो स्पीड से चलेंगी। फेज-4 में मेट्रो की मजेंटा लाइन को जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग तक एक्सटेंड किया जा रहा है। यह लाइन मेट्रो की येलो लाइन के हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन से होकर गुजरेगी। फेज-4 का काम पूरा होने के बाद यह स्टेशन एक इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा। उसी के लिए दोनों स्टेशनों को इंटरकनेक्ट करने का काम चल रहा है, जिसके चलते मेट्रो ट्रेनें सिंगल लाइन पर चलाई जा रही है। इसका असर समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18-19, हैदरपुर बादली मोड़ और जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर देखने को मिलेगा।

बता दें कि फेज-4 के निर्माण कार्य की शुरुआत साल 2019 के दिसम्बर महीने में हुई थी, लेकिन कोविड की वजह से निर्माण कार्य में बाधा आने के बाद अब मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए फेज-4 का काम तेजी से चल रहा है।


संबंधित समाचार