होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

डीडी न्यूज के लोगो का रंग बदला, विपक्ष ने किया विरोध, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे आलोचना

डीडी न्यूज के लोगो का रंग बदला, विपक्ष ने किया विरोध, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे आलोचना

 

DD News Logo: लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक तरफ पूरा देश भगवा रंग में नजर आ रहा है तो वहीं अब डीडी न्यूज के लोगो का रंग भी नारंगी हो गया है। नेशनल न्यूज ब्रॉडकास्टर डीडी न्यूज के लोगो (DD News Logo) का रंग लाल की जगह नारंगी कर दिया गया है। डीडी न्यूज ने ना सिर्फ रंग में बदलाव किया है बल्कि अपने स्टूडियो को भी काफी नया फील दिया है। 

लेकिन एक वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल कट गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दूरदर्शन के ‘लोगो’ को लाल से नारंगी होने पर कहा है कि- "जब पूरे देश में राष्ट्रीय चुनाव हो रहे हैं, तो अचानक भगवाकरण और हमारे दूरदर्शन लोगो का रंग बदलने से मैं स्तब्ध हूं! यह बिल्कुल अनैतिक, पूरी तरह से अवैध है, और राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक के भाजपा-समर्थक पूर्वाग्रह को जोर-शोर से बयां करता है! कैसे?

वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि-"इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है, 'भगवा' के प्रति आपका प्रेम सार्वजनिक रूप से ज्ञात है) दीदी, भारत माता की जय

 


संबंधित समाचार