होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP Election 2022: BJP के साथ  गठबंधन में 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी, किया ऐलान

UP Election 2022: BJP के साथ  गठबंधन में 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी, किया ऐलान

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) में निषाद पार्टी (Nishad Party) एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने कहा कि 'निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन में 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि यूपी में निषाद पार्टी द्वारा लड़ी जाने वाली विधानसभा सीटों को सोमवार को दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत के दौरान अंतिम रूप दिया जाएगा।'

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भी निषाद पार्टी का भाजपा से समझौता हुआ था। तब भाजपा ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बेटे प्रवीन निषाद को संत कबीर नगर से अपना प्रत्याशी बनाया था, जहां उन्हें जीते भी मिली थी। अब विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले भाजपा ने डॉ. संजय निषाद को एमएलसी बना दिया है। अब सीटों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग (Election Commission) के निर्देशों के मुताबिक राज्य में चुनाव 10 फरवरी, 14 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और सात मार्च को होना है। वहीं, वोटों की गिनती 10 मार्च की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता


संबंधित समाचार