होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

 

भाजपा सरकार (BJP Govt) में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) रविवार को समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल हो गए। उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 'जिस तरह अभिमन्यु को रोकने के लिए बड़े-बड़े महारथी लगाए गए थे, वैसे ही अखिलेश को भी रोकने की कोशिश की गई है लेकिन वह सबको तोड़कर आगे निकल चुके हैं। सातवां द्वार तोड़कर वह विजय प्राप्त करेंगे।'

दारा सिंह चौहान ने इस मौके पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'भाजपा पिछड़ों का हक मार रही है। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। पिछड़े समाज के बच्चों का आरक्षण खत्म कर उनको शिक्षा से वंचित रखने की साजिश की जा रही है। उनकी घर वापसी हो रही है। समाजवादी पार्टी उनका  पुराना घर है। सभी दलित और पिछड़े समाज के लोग अब लामबंद हो गए हैं। यह सुनामी अब कोई रोकने वाला नहीं है। इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।'

इतना ही नहीं चौहान ने कहा कि 'प्रदेश भर के लोग यहां आ रहे थे पर उन्हें जगह-जगह रोक दिया गया है। मैं चौहान समाज के सम्मान के लिए सपा के साथ आया हूं। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की बात की थी लेकिन विकास चंद लोगों का हुआ। लोगों को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है लेकिन पिछड़ा समाज जाग गया है। कोई साजिश कामयाब नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा राज में दलित-पिछड़ों को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश के नौजवानों व किसानों ने कभी भाजपा का साथ दिया थास, लेकिन भाजपा ने धोखा दिया। युवाओं पर लाठीचार्ज की जा रही है। इसकी कीमत भाजपा चुकाएगी। अब हर समाज के लोग सपा के साथ है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि दलित और पिछड़े समाज के लोग समझ चुके हैं कि भाजपा निजीकरण की नीति पर काम कर रही है जिससे कि आरक्षण को खत्म किया जा सके और संविधान को कमजोर किया जा सके।'

यह भी पढ़ें- पूर्व IPS अधिकारी असीम अरुण ने थामा भाजपा का दामन, पीएम की तारीफ में कही ये बात


संबंधित समाचार