होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'माना कुछ लोगों ने मुझे अपनी पार्टी में बेगाना बना दिया मगर कई बार....', अनिल विज का फिर छलका दर्द

'माना कुछ लोगों ने मुझे अपनी पार्टी में बेगाना बना दिया मगर कई बार....', अनिल विज का फिर छलका दर्द

 

Anil Vij: पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में बंतो कटारिया के नामांकन पत्र रैली को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि- 'मुझे अपनी पार्टी में किनारे कर दिया गया है। लेकिन कभी-कभी बेगाने आपके अपने से ज्यादा काम करते हैं।' लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अंबाला छावनी से बंतो कटारियो को भारी मतों से जिताने की अपील भी की। इस रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री असीम गोयल और कंवरपाल गुर्जर भी शामिल हुए।

अनिल विज ने कहा

"माना कुछ लोगों ने मुझे अपनी पार्टी में बेगाना बना दिया मगर कई बार बेगाने अपनों से भी ज्यादा काम आते हैं। और हम करके दिखाएंगे अगर आप मानते है मैंने अंबाला छावनी में कुछ काम किया है तो अब काम करने की बारी आपकी है अपनी टोलिया बनाकर घर घर जाएं जो काम किए लोगों को बाताइएं, घर घर जाकर कहो हमने पांच साल एक आदमी धूप बरसात में खड़ा होकर करता रहा 70 सालों में जो नहीं हुआ उसने वो अंबाला छावनी में करके दिखाया आज उसने मांग की है एक एक वोट कमल के फूल को डालकर बंतो कटारिया को भारी मतों से विजयी कराएं।"

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन के दौरान मंच से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के सरकार में पर्ची-खर्ची चलती थी, लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं होता।  कांग्रेस ने हमेशा से जनता के हितों पर कुठाराघात किया। सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की उपलब्धियों से भी कार्यक्रम में लोगों को अवगत कराया।  उन्होंने कहा, “मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में जो कार्य किए हैं, वो अभूतपूर्व हैं।  प्रधानमंत्री मोदी भारत को विकसित बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

गौरतलब है कि BJP-JJP का गठबंधन टूटने और उसके बाद मनोहर लाल को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाने की बात से पूर्व गृह मंत्री अनिल विज नाराज चल रहे हैं। हांलाकि उन्होंने कई इस बात से इंकार किया है कि वो पार्टी ने नाराज नहीं है लेकिन इसके बावजूद वो कई बार पार्टी पर शायराना अंदाज में तंज भी कसते नजर आए हैं। 


संबंधित समाचार