होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कवर्धाकांड के दो और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 29 की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

कवर्धाकांड के दो और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 29 की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

 

Kawardhakand: कवर्धा में दो समुदायों के बीच विवाद से उपजे 'कवर्धा कांड' में पुलिस ने दुर्गेश देवांगन और प्रह्लाद साहू को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को शदाणी दरबार चौक पर स्थित एक मैरिज गार्डन से गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि इसी साल 3 अक्टूबर के कवर्धा कांड की चर्चा न सिर्फ प्रदेश में बल्कि प्रदेश के बाहर बाकी राज्यों में खूब हुई। इसको लेकर प्रदेश में सियासत गतिविधियां भी काफी देखने को मिली। मामला यहां तक पहुंच गया था कि आईजी (IG) के एक बयान को लेकर बीजेपी (BJP) ने आईजी के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग तक कर दी थी। इसी मामले में पुलिस ने एक पक्ष से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर में पकड़े गए युवकों का नाम दुर्गेश देवांगन और प्रह्लाद साहू बताया गया है। कवर्धाकांड के बाद से पुलिस इन दोनों के ठिकानों का लगातार पता लगा रही थी। जैसे ही कवर्धा पुलिस को ठिकाने का पता लगा, पुलिस उनको ढूंढ़ने में जुट गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 2 दिन रायपुर में कैम्प किया ताकि सूचना कन्फर्म हो सके। इसके बाद उन्हें दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 804, 807, 803 और 806 के लगाई गई है। बता दें कि 03 अक्टूबर के घटना में 29 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

यह भी पढ़ें- Delhi: PUC न होने पर इतने हजार का जुर्माना, पेट्रोल पंप पर ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया अभियान


संबंधित समाचार