होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज है कार्तिक पूर्णिमा, अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालू लगा रहे सरयू नदी में आस्था की डुबकी

आज है कार्तिक पूर्णिमा, अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालू लगा रहे सरयू नदी में आस्था की डुबकी

 

आज कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान का खास महत्व है। इस बार की कार्तिक पूर्णिमा इसलिए भी खास है, क्योंकि शनिवार को सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया। आज अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालू सरयू नदी में डुबकी लगा रहे हैं। आज अयोध्या में देव दीपावली भी मनाई जाएगी।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दीपावली मनाई जाती है। अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विवादित जमीन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या के मंदिरों में सामान्य पूजा-अर्चना हो रही है। सरयू के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है। नया घाट और राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर लाखों श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर रहे हैं।

दरअसल कार्तिक का महीना हिंदुओं के लिए साल का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान लोग पूरे महीने गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा का महत्व कुछ विशेष है। कहते हैं इस दिन स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक मास को दामोदर के नाम से भी जाना जाता है। दामोदर विष्णु भगवान का ही एक नाम है। कार्तिक मास में पवित्र स्नान की शुरुआत शरद पूर्णिमा से होती है और इसका समापन कार्तिक पूर्णिमा को होता है। मांगलिक काम के लिए आज का दिन शुभ माना जाता है।


संबंधित समाचार