होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

महाशिवरात्रि पर 59 साल बाद बना है ये विशेष योग

महाशिवरात्रि पर 59 साल बाद बना है ये विशेष योग

 

शिव भक्तों को जिस दिन का इंतजार पूरे साल रहता है वो दिन बस आने वाले ही वाला है। महाशिवरात्रि पर इस बार विशेष योग बन रहा है। महाशिवरात्रि पर लगभग 59 साल बाद शश योग बना है। इस दिन पांच ग्रहों की राशि पुनरावृत्ति भी होगी। शनि व चंद्र मकर राशि, गुरु धनु राशि, बुध कुंभ राशि तथा शुक्र मीन राशि में रहेंगे।  इससे पहले ग्रहों की यह स्थिति और ऐसा योग वर्ष 1961 में रहे थे।

 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक दान पुण्य करना चाहिए। साधु-संतों के साथ ब्राह्मणों व गरीबों को भोजन कराकर वस्त्र दान कर गायों को हरा चारा खिलाना चाहिए। पक्षियों को दाना डालने के साथ कुंडली लगाएं। पीपल को जल चढ़ाएं, जिससे विशेष लाभ मिलता है और भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है।

ज्योतिष शास्त्र में साधना के लिए तीन रात्रि विशेष मानी गई हैं। इनमें शरद पूर्णिमा को मोहरात्रि, दीपावली की कालरात्रि तथा महाशिवरात्रि को सिद्ध रात्रि कहा गया है। इस बार महाशिवरात्रि पर चंद्र शनि की मकर में युति के साथ शश योग बन रहा है।


संबंधित समाचार