होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Lunar Eclipse साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण क्यों है खास ?

Lunar Eclipse साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण क्यों है खास ?

 

lunar eclipse: 08 नवंबर को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण 15 दिनों के अंदर ही दूसरा ग्रहण है। इसके पहले साल का अंतिम सूर्य ग्रहण  25 अक्तूबर 2022 को पड़ा था। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा लेकिन भारत में ज्यादतर जगहों पर यह चंद्र ग्रहण पूर्ण रूप से नही दिखेगा केवल भारत के पूर्वोत्तर हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। भारत में ग्रहण पड़ने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। 

आज 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। धार्मिक नजरिए से जब भी ग्रहण लगता है तो सूतक काल लग जाता है। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है जिसमें कोई भी  शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ नही किया जाता है और मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिये जाते हैं। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण की शुरूआत दोपहर 02 बजकर 39 मिनट पर  हो जाएगी। वैदिक पंचाग के अनुसार यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में दिखाई देगा और बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

यह चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। इस दिन मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल तीसरे भाव में वक्री चाल में विराजमान होंगे, जब चंद्रमा राहु के साथ स्थित होंगे। अक्सर चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा के साथ केतु होता है और सूर्य के साथ राहू परंतु इस ग्रहण पर सूर्य के साथ केतु है और चंद्र के साथ राहू विराजमान है,इसलिए ज्योतिषीय दृष्टि से इसे बहुत अच्छा नहीं माना जा रहा है।।

कहां कब दिखेगा चंद्र ग्रहण

शहर    कब से शुरू    शहर    कब से शुरू
दिल्ली    5.28    नोएडा    5.30
अमृतसर    5.32    लखनऊ    5.16
भोपाल    5.36    लुधियाना    5.34
जयपुर    5.37    शिमला        5.20
मुंबई    6.01    कोलकाता    4.52
रायपुर    5.21    पटना    5.00
इंदौर    5.43    देहरादून    5.22
उदयपुर    5.49    गांधीनगर    5.55

यह भी पढ़ें- Dev Deepawali 2022: 10 लाख दीपों से जगमगाया काशी, 3D प्रोजेक्शन मैपिंग शो आयोजित 


संबंधित समाचार