होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा? जानिए सूतक काल और सबकुछ

साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा? जानिए सूतक काल और सबकुछ

 

 

First Lunar Eclipse: वैशाख महीने में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। यह ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसमें चांद की सतह पर धूल भरी आंधी के रूप में नजर आएगा। चलिए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण का समय, सूतककाल और इसे क्या भारत में देखा जा सकेगा। 

आपको बता दें कि यह साल का दूसरा ग्रहण है, जो 15 दिनों के बाद ही लग रहा है। इसके पहले 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था, जिसे भारत में नहीं देखा जा सका। वहीं अब 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।   

यहां दिखेंगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
खगोल विज्ञानियों के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया,अटलांटिक,अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा। वहीं हिंदू पंचांग की गणनाओं और खगोल विज्ञानियों के आधार पर यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं  दिखाई देगा। 

कब से शुरू होगा चंद्र ग्रहण?
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 5 मई को रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा। जो आधी रात को यानी 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा। ग्रहण का उच्चतम काल रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा। 

कैसा होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण 
साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जब पृथ्वी की परछाई सीधी चंद्रमा पर न पड़े तो इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो तब ये तीनों एक सीधी लाइन में कुछ देर के लिए आ जाते हैं। इसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता हैं। चंद्र ग्रहण 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा के महासंयोग में लग रहा है

चंद्र ग्रहण का सूतक काल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भी उपच्छाया चंद्रग्रहण लगता है तो इसको ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा जाता। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ काम और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है। सूतक की समाप्ति के बाद ही सभी तरह के धार्मिक कार्य दोबारा से शुरू होते हैं। लेकिन भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए भारत में यह सूतक काल मान्य नहीं है। 


संबंधित समाचार