होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जालंधर में तीन घरों में एक साथ चोरी, पुलिस में मामला दर्ज

जालंधर में तीन घरों में एक साथ चोरी, पुलिस में मामला दर्ज

 

जालंधर में तीन चोरों ने तीन घरों से साइकिल चुराकर पुलिस को कड़ी चुनौती दी है। ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिसमें ये साफ दिख रहा था कि चोरों ने 14 मिनट में ही आराम से तीनों घरों में चोरी कर फरार हो गए। इस घटना को जालंधर के सूर्य एन्क्लेव स्थित दस मरला ब्लॉक में अंजाम दिया गया।

सोमवार को सुबह के करीब तीन बजे तीन चोर इलाके में आए। उन्होंने एक ही तरीके का उपयोग करते हुए तीन घरों में घुसकर चोरी कर ली। ये घर सुमिंदर सिंह, हेमंत कुमार और अजीत सिंह का है। सूर्य एनक्लेव डिवेलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने कहा है कि वो तीनों मुंह पर कपड़ा बांध कर आए थे। उन्होंने सबके घर में झांककर देखा। फिर दीवार से कूदकर वो घर के अंदर गए। उसके बाद अंदर से दरवाजा खोलकर साइकिल चुराकर फरार हो गए।

पीड़ितों को सुबह उठने के बाद घर में चोरी की जानकारी मिली। उसके बाद सभी पीड़ित लोगों ने पुलिस में साइकिल चोरी की शिकायतें की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश की जा रही है।


संबंधित समाचार