होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, किरण चौधरी सूची से बाहर

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, किरण चौधरी सूची से बाहर

 

Haryana Congress Star Campaign List: हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। प्रदेश में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में पार्टी ने चुनाव-प्रसार करने के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान से पूर्व युवा सांसद सचिन पायलट का नाम भी शामिल हैं। 

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश के हुड्डा ग्रुप से उदयभान, भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा व हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया का नाम शामिल है। वहीं SRK ग्रुप से कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और चौधरी बीरेंद्र सिंह का नाम भी है। वहीं गुरुग्राम सीट से टिकट ना मिलने पर नाराज चल रहे कैप्टन अजय यादव का नाम भी स्टार प्रचारक की लिस्ट में मौजूद है। इस सूची के अहम बात ये है कि, कांग्रेस हाईकमान ने फिर से हरियाणा दिवंगत पूर्व सीएम बंसीलाल के परिवार को नजरअंदाज करते हुए किरण चौधरी और श्रृति चौधरी का नाम शामिल नहीं किया है।  

हरियाणा में यह नेता करेंगे प्रचार 

हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, अजय माकन, आनंद शर्मा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, राजीव शुक्ला, कन्हैया कुमार, गोविंद सिंह दातोसरा, टीकाराम जुली, कैप्टन अजय सिंह यादव, अलका लांबा, अफताब अहमद, अशेाक अरोड़ा, कुलदीप शर्मा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज व रामकिशन गुर्जर, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, रोहतक विधायक बीबी बत्रा, विधायक बीएल सैनी, जयवीर वाल्मीकि, शंकुलता खटक, नीरज शर्मा, अभिमन्यु पूनिया, जुबीर खान, निर्मल सिंह, रामनिवास घोड़ेला, चंद्रप्रकाश जांगड़ा को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। सिरसा में कुमारी सैलजा व रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा स्वयं भी स्टार प्रचारक रहेंगे।


संबंधित समाचार