होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में दिव्यांगों के लिए खोले जाएंगे स्पेशल स्कूल, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी जानकारी

हरियाणा में दिव्यांगों के लिए खोले जाएंगे स्पेशल स्कूल, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी जानकारी

 

हरियाणा में दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से विशेष स्कूल खोले जाएंगे जिसमें पढ़ाई के साथ उनकी दिव्यांगता अनुसार रोजगार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह जानकारी प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी है। अपने केरल दौरे के दौरान कंवरपाल ने विशेष स्पेशल शिक्षण संस्थानों में दिव्यांग बच्चों के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद यह व्यवस्था हरियाणा में भी लागू करने की बात कही।

इसके साथ ही, उन्होंने केरल में टाटा कम्पनी द्वारा विभिन्न जगहों पर दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष स्कूल संचालित किए जाने की सराहना की। ये स्कूल पढ़ाई पूरी करने के उपरांत ऐसे बच्चों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने में कारगर साबित हो रहे हैं।

इस बीच शिक्षा मंत्री ने कहा कि, हरियाणा में भी दिव्यांग बच्चों संख्या काफी है। यहां बहुत से दिव्यांग हैं, जो अपनी दिव्यांगता की वजह से व घरवालों की मजबूरियों के चलते कई बार अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते। जब वे अनपढ़ होते हैं तो उनका जीवन कठिनाइयों से भर जाता है। अपनी गुजर-बसर करने में बहुत कष्ट होते हैं। यही ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार उनके लिए विशेष विद्यालय खुलवाएगी। जहां से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में कैंसर,किडनी तथा HIV पीड़ितों को जल्द मिलेगी पेंशन,चिकित्सा अधिकारियों से मांगी गई रिपोर्ट


संबंधित समाचार