होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Surya Grahan 2022 : भारत में आज दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें क्या करें और क्या न करें

Surya Grahan 2022 : भारत में आज दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें क्या करें और क्या न करें

 

दुनिया में आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण (Surya Grahan) है। भारत में हर वर्ष दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) की जाती है। लेकिन इस बार दिवाली के बाद ही आंशिक सूर्यग्रहण लगने के कारण गोवर्धन पूजा उसके अगले दिन मनाई जाएगी। कई वर्षो बाद दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग पड़ रहा है। यह सूर्यग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में सूर्यग्रहण दिखाई देने की वजह से इसका सूतक काल मान्य होगा।

भारत में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण ? (Solar eclipse viewing time in india?)
सूर्य ग्रहण की तिथि : 25 अक्टूबर 2022
सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार) : 16:22 - 17:42
सूर्य ग्रहण की समय अवधि : एक घंटे 19 मिनट

भारत के किस हिस्से में दिखाई देगा सूर्यग्रहण (In which part of India will the solar eclipse be visible)
वैदिक पंचांग की गणना के मतानुसार हमेशा सूर्यग्रहण अमावस्या तिथि पर ही लगता है। इस बार यह कार्तिक अमावस्या को लगेगा। देश के खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्य ग्रहण देश के उत्तरी और पश्चिमी भागों में दिखेगा।  भारत में सूर्य ग्रहण की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी। यह सूर्यग्रहण भारत में दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख में दिखाई देगा। साथ ही यह दक्षिण भारत के हिस्से जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक, मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल में कुछ समय के लिए दिखाई देगा। देश के पूर्वी भागों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड में सूर्यास्त जल्दी हो जाने के कारण यहां सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा।

सूर्य ग्रहण के समय क्या न करें (what not to do during solar eclipse)
* ग्रहण के दौरान कभी भी कोई शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा न करें।
* ग्रहण के दौरान न ही भोजन पकाएं और न ही कुछ खाएं।
* ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं ग्रहण न देखें और घर से बाहर भी न जाएं।
* ग्रहण के दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों को भी नहीं छूना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के समय क्या करें (what to do during solar eclipse)
* ग्रहण शुरू होने से पहले यानी सूतक काल में ही खाने-पीने की चीजों में तोड़े गए तुलसी के पत्ते को डाल लें।
* ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करें।
* ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करें। इससे सूर्य ग्रहण का असर कम होगा।
* ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें- Diwali 2022 : क्यों की जाती है दिवाली पर लक्ष्मी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और मंत्र


संबंधित समाचार