होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 28 मंत्रियों को दिलाई गई शपथ

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 28 मंत्रियों को दिलाई गई शपथ

 

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा नीत सरकार के मंत्रिमंडल का आज बहुप्रतिक्षित विस्तार किया गया, जिसमें 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इन नए मंत्रियों में 12 ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक भी शामिल हैं, जिनके मार्च में कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। 

मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में 12 ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आयोजित समारोह में 20 कैबिनेट मंत्रियों और आठ राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कोविड-19 को लेकर दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। बता दें कि सिंधिया समर्थक जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, इनमें से कोई भी फिलहाल विधानसभा का सदस्य नहीं है। ये सभी मार्च माह में कांग्रेस से बागी होकर विधानसभा से त्यागपत्र देने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। आपको बता दें कि देश में संभवत: पहली बार किसी प्रदेश के मंत्रिमंडल में इतनी बड़ी तादाद में गैर विधायकों को शामिल किया गया है। 

इन मंत्रियो ने ली शपथ 

मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, एंदल सिंह कंषाना, ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को शामिल किया गया। वही, मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, राम किशोर कांवरे, ब्रजेन्द्र सिंह यादव, गिरराज दंडोतिया, सुरेश धाकड़, और ओपीएस भदौरिया को शामिल किया गया है।

इसके अलावा मार्च में कांग्रेस से बागी होकर विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने वाले 12 नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है। ये 12 मंत्री हैं - एंदल सिंह कंषाना, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, बिसाहूलाल सिंह, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम सिंह तोमर, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, ब्रजेन्द्र सिंह यादव, गिरराज दंडोतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया शामिल हैं।

शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थक मंत्रियों की संख्या आज शामिल किए गए 12 नए मंत्रियों के बाद कुल 14 हो गई। बता दें कि सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत पहले ही मंत्री हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस के 22 विधायकों के मार्च में विधानसभा से त्यागपत्र देने के कारण कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिर गई थी और शिवराज चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी। बता दें कि शिवराज चौहान रिकॉर्ड चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

यह भी पढ़ें- सीबीआई ने GVK ग्रुप के चेयरमैन और उनके बेटे पर 705 करोड़ की हेराफेरी का मामला किया दर्ज


संबंधित समाचार