होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देखिए, अष्टमी के दिन कुछ इस तरह सजे मां दुर्गा के पूजा पंडाल, भक्तों ने सुरक्षा नियमों का रखा ध्यान

देखिए, अष्टमी के दिन कुछ इस तरह सजे मां दुर्गा के पूजा पंडाल, भक्तों ने सुरक्षा नियमों का रखा ध्यान

 

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का बेहद महत्व है। वहीं आज देश भर में नवरात्रि का आठवां दिन मनाया जा रहा हैं। इस खास मौके पर मंदिरों में भक्तों की मां के दर्शन के लिए लम्बी- लम्बी कतार लगी हैं। लेकिन हर साल की तरह इस बार मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में भीड़ भाड़ दिखाई नहीं दी हैं। बता दे कोरोना वायरस की वजह से राज्य सरकारों ने मंदिरों और दुर्गा पंडालों के लिए गाइडलाइंस जारी किए थे। जिसके तहत इस बार नवरात्रि में मंदिरों और दुर्गा पंडालों में भक्तों को कई तरह के नियमों का पालन करना पड़ा रहा है। आइए आपको दिखाते है पूरे देश में किस तरह से मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तों ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए किस तरह मां के दर्शन किए है...

कोलकाता:  हर साल यहां बड़ी धुमधाम से नवरात्रि मनाई जाती थी। लेकिन इस साल दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों ने अष्टमी के दिन कुछ इस तरह किये मां के दर्शन।

मुंबई: दुर्गा अष्टमी पर मुंबा देवी मंदिर के बाहर भक्तों को प्रार्थना करते देखा गया, क्योंकि महाराष्ट्र के मंदिर कोविड 19 के कारण बंद हैं।

असम:  गुवाहाटी में दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए किए मां के दर्शन।

त्रिपुरा: अगरतला में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भक्त।

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में एक दुर्गा पूजा पंडाल में स्वास्थ्यकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए मूर्तियों को स्थापित किया गया है।

आंध्र प्रदेश: भक्तों ने विजयवाड़ा में कनक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में 'दुर्गा अष्टमी' पर भव्य आरती।

यह भी पढ़ें- छठा नवरात्र:मां कात्यायनी की पूजा से मिलता है योग्‍य जीवनसाथी,जाने मंत्र, भोग और शुभ रंग के बारे में


संबंधित समाचार