होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

 

राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता के अमर सिंह का आज 64 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। दरअसल, अमर सिंह का सिंगापुर के एक अस्पताल में करीब छह महीने से इलाज चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। जिसके बाद शनिवार दोपहर को उनका निधन हो गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज दिन में अमर सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को ईद अल अजहा की बधाई भी दी थी। 

वही, अमर सिंह के निधन के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'राज्यसभा सांसद अमर सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ओम शांति!'

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।' 

बता दें कि अमर सिंह एक समय समाजवादी पार्टी की नंबर दो पोजिशन के नेता भी रहे थे। हालांकि साल 2010 में पार्टी के सभी पोस्ट से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्हें पार्टी से भी बर्खास्त कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- अशोक गहलोत ने BJP पर लगाया सरकार गिराने का आरोप, बोले- राजस्थान में हो रहे तमाशे को बंद करवाएं PM


संबंधित समाचार