होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अशोक गहलोत ने BJP पर लगाया सरकार गिराने का आरोप, बोले- राजस्थान में हो रहे तमाशे को बंद करवाएं PM

अशोक गहलोत ने BJP पर लगाया सरकार गिराने का आरोप, बोले- राजस्थान में हो रहे तमाशे को बंद करवाएं PM

 

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच 14 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इससे पहले किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने समर्थक विधायकों को जयपुर से दूर जैसलमेर शिफ्ट करा दिया है। इस बीच सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का बड़ा खेल खेल रही है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजस्थान में चल रहे इस तमाशे को बंद करवाने की भी की।

 दरअसल, अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा, 'दुर्भाग्य से इस बार भाजपा का प्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त का खेल बहुत बड़ा है। वह कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश का प्रयोग यहां कर रही है। पूरा गृह मंत्रालय इस काम में लग चुका है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमें किसी की परवाह नहीं। हमें लोकतंत्र की परवाह है। हमारी लड़ाई किसी से नहीं है, (हमारी) विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों की लड़ाई है। लड़ाई यह नहीं होती कि आप चुनी हुई सरकार को गिरा दें। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, हमारी लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है।'

इसके अलावा सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री के रूप दूसरी बार जनता ने मौका दिया जो बड़ी बात है। उन्हें चाहिए कि राजस्थान में जो कुछ तमाशा हो रहा है उसे बंद करवाएं।

 

यह भी पढ़ें- विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से 11 लोगों की मौत


संबंधित समाचार