होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राहुल गांधी ने किसानों से की ‘मन की बात’, बोले- आज गांधी होते तो सरकार के कृषि कानून का विरोध करते

राहुल गांधी ने किसानों से की ‘मन की बात’, बोले- आज गांधी होते तो सरकार के कृषि कानून का विरोध करते

 

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध हर जगह हो रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को देश के किसानों से बात कर उनके मन की बात जानी। इसी दौरान एक किसान ने राहुल गांधी से कहा कि अगर आज भारत में राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जिंदा होते तो मोदी सरकार के द्वारा लाए गए इस कानून का विरोध जरूर करते।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यानी मंगलवार को अपने वीडियो संवाद में महाराष्ट्र, बिहार समेत अन्य कई राज्यों के किसानों से बातचीत की है और उनके मन की बात को जाना है। ऐसे में कई किसानों ने पुरजोर तरीके से इस कानून का विरोध किया है।

राहुल गांधी ने अपने संवाद में कहा कि तीन कृषि बिल और नोटबंदी-जीएसटी में कोई फर्क नहीं है। मोदी सरकार ने पहले पैर में कुल्हाड़ी मारी और अब दिल में चोट की है। सरकार को ये बात समझ नहीं आएगी, ये लोग तो अंग्रेजों के साथ खड़े थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बात करते हुए किसानों ने इन कानूनों की वजह से जमीन पर आने वाली मुश्किलों को गिनाया है। बातचीत के दौरान एक किसान ने कहा, पहले ईस्ट इंडिया कंपनी थी। अब ये कार्पोरेट कंपनी आ जाएगी। राहुल गांधी ने एक किसान से सवाल किया कि पीएम मोदी ने एमएसपी का वादा किया है। जिसपर किसान ने कहा कि वो उनकी बात नहीं मान रहे हैं।
 

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद से पारित तीनों कृषि विधेयकों को दी मंजूरी


संबंधित समाचार