होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राहुल बोले-सर्वोत्तम मानवीय गुणों के स्वरूप है भगवान राम, घृणा और क्रूरता में कभी प्रकट नहीं हो सकते

राहुल बोले-सर्वोत्तम मानवीय गुणों के स्वरूप है भगवान राम, घृणा और क्रूरता में कभी प्रकट नहीं हो सकते

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास करने के तुरंत बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राम मर्यादा पुरुषोत्तम है और वह घृणा तथा क्रूरता से कभी प्रकट नहीं होते। राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, 'मानवता के मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं।' उन्होंने लिखा, 'राम प्रेम हैं, वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा हैं, वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।' 

इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'राम मंदिर भूमिपूजन की शुभकामनाएं। आशा है कि त्याग, कर्तव्य, करुणा, उदारता, एकता, बंधुत्व, सद्भाव, सदाचार के रामबाण मूल्य जीवन पथ का रास्ता बनेंगे। जय सिया राम।'

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Bhumi Pujan: अयोध्या में PM नरेंद्र मोदी ने रखी राम मंदिर की आधारशिला


संबंधित समाचार