होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राहुल गांधी ने लोकसभा में पारित नागरिकता संशोधन बिल को बताया संविधान पर हमला

राहुल गांधी ने लोकसभा में पारित नागरिकता संशोधन बिल को बताया संविधान पर हमला

 

लोकसभा में नागरिकता संशोधन पारित होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि यह विधेयक संविधान पर हमला है और इसका समर्थन करना भारत की बुनियाद को नष्ट करने का प्रयास होगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, नागरिकता संशोधन विधेयक संविधान पर हमला है। जो कोई भी इसका समर्थन करता है वो हमारे देश की बुनियाद पर हमला और इसे नष्ट करने का प्रयास कर रहा है।

बता दें, लोकसभा ने सोमवार रात नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के बाद मंगलवार को सरकार पर कट्टरता का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के संविधान को नष्ट करने के व्यवस्थित एजेंडे के खिलाफ लड़ेगी।

यह भी पढ़ें- लोकसभा में पास हुआ नागरिकता संशोधन बिल 2019, शिवसेना ने निभाई दोस्ती ?


संबंधित समाचार