होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

किसानों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर राहुल-प्रियंका का सरकार पर वार, कही ये बात

किसानों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर राहुल-प्रियंका का सरकार पर वार, कही ये बात

 

पिछले 7 दिनों से धरने पर बैठे किसानों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार झूठ और मिथ्या प्रचार को आधार बनाकर काम करती है इसलिए किसान आंदोलन खत्म करने का उसका कोई मिशन सफल नहीं हो सकता है।

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, 'किसान की आय दुगनी होगी। 'मित्रों' की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी। झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार।' इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें पुलिस किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ और लाठी बरसा रही है तथा पानी की बौछारें कर और कंटीले बेरिकेटर लगाकर आंदोलनकारी किसानों को रोक रही है।

वही, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग और झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा। युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद केस हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।' 

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा-पंजाब समेत देश के कई राज्यों के किसान संगठन पिछले कई दिनों से दिल्ली से लगते बॉर्डरों पर धरना दे रहे है।

यह भी पढ़ें- अशोक तंवर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- पार्टी की स्थिति कैंसर के चौथे स्टेज जैसी, बचना मुश्किल


संबंधित समाचार