होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अशोक तंवर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- पार्टी की स्थिति कैंसर के चौथे स्टेज जैसी, बचना मुश्किल

अशोक तंवर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- पार्टी की स्थिति कैंसर के चौथे स्टेज जैसी, बचना मुश्किल

 

हरियाणा के पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने चुनावों में कांग्रेस के मौजूदा प्रदर्शनों को लेकर पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी का हाल कैंसर के चौथे स्टेज जैसा हो गया है। जिसमें शरीर के सारे अंग काम करना बंद कर देते हैं और डॉक्टर कभी भी रोगी को मृत घोषित कर सकता है। तंवर ने आगे कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व भी ऐसे ही खत्म होने को है, अब इसका बच पाना बहुत मुश्किल है।

इसके अलावा तंवर ने अपने काग्रेंस के दिनो को याद करते हुए कहा कि हमने व हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं ने खून-पसीने से कांग्रेस पार्टी को सींचने का काम किया है। लेकिन कुछ नेताओँ ने हमारी मेहनत को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद तंवर ने अभी ये स्पष्ट नहीं किया है कि आगे वे कौन सी पार्टी का दामन थामेगें। इसको लेकर उन्होंने कहा कि अभी उनके पास लंबा समय पड़ा है, कार्यकर्ताओं से बात-चीत करने के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।

उन्होंने 2022 के चुनाव को लेकर कहा कि उनके पास कई ऐसे राज हैं जिससे आने वाली राजनीति में घमासान मचने वाला है। अशोक तंवर ने काग्रेंस के शीर्ष नेतृत्व पर गुलाम नबी आजाद द्वारा दिए गए बयान पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को घेरा। तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं।

आपको बता दें कि गुलाम नबी ने कांग्रेस के नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा था कि पार्टी के वीआईपी कल्चर को बदलने की जरूरत है। अशोक तंवर ने गत विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर नाराज होने पर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसको बाद वे कांग्रेस पार्टी पर लगातार हमला कर रहे हैं।   

यह भी पढ़ें- Farmers Protest : हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, किसानों पर दर्ज केस वापिस लेने की मांग की


संबंधित समाचार