होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह का दावा, प्रदेश में दी 12 लाख नौकरियां

पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह का दावा, प्रदेश में दी 12 लाख नौकरियां

 

पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने शासन के तीन साल में पंजाब 12 लाख नौकरियां और रोजगार के अवसर मुहैया करवाए हैं। उन्होंने इसके आंकड़े भी जारी किए हैं। कैप्टन ने इस संबंध में शिरोमणि अकाली दल और सुखबीर बादल द्वारा लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया। उन्‍होंने सुखबीर बाद पर जमकर हमला किया।

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सुखबीर और उनकी नकारी हुई पार्टी के साथियों को कुछ भी पता नहीं लग रहा कि पंजाब में क्या हो रहा है? मेरे कहे हर शब्द पर प्रतिक्रिया देने के लिए अकाली नेता इतने तत्पर और बड़बोले रहते हैं कि वह असली तथ्यों को देखे बिना ही अनावश्यक और बेबुनियाद बयानबाजी शुरू कर देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 अप्रैल, 2017 से अब तक नौकरियां देने व रोजगार पैदा करने का आंकड़ा 11 लाख से भी ज्यादा है। कैप्टन के अनुसार 1 अप्रैल, 2017 से 31 दिसंबर, 2019 तक 57,905 सरकारी नौकरियां दी गईं। 3,96,775 प्राइवेट तौर पर प्लेसमेंट करवाई गई। 7,61,289 को उनकी सरकार ने स्व-रोजगार के अंतर्गत मदद मुहैया करवाई। 20,21,568 घर को मनरेगा स्कीम के अंतर्गत रोजगार दिया गया। इसके तहत 648.26 लाख रुपये अदा किए गए।

यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार की कर्मचारियों को सौगात, नई पेंशन स्कीम में हिस्सा 4 प्रतिशत बढ़ाया


संबंधित समाचार