होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब सरकार की कर्मचारियों को सौगात, नई पेंशन स्कीम में हिस्सा 4 प्रतिशत बढ़ाया

पंजाब सरकार की कर्मचारियों को सौगात, नई पेंशन स्कीम में हिस्सा 4 प्रतिशत बढ़ाया

 

पंजाब सरकार ने खराब वित्तीय हालत के कारण कर्मचारियों पर लगाए जा रहे विभिन्न तरह के प्रतिबंधों के बीच उन कर्मियों को बड़ी राहत प्रदान की है जिन पर नई पेंशन योजना लागू होती है। राज्य सरकार ने नई पेंशन स्कीम में अपना हिस्सा 10 से बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया है।

वहीं रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी के प्रावधान भी कर दिए हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को एक्स ग्रेशिया मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है। यह सर्कुलर वित्त विभाग की पेंशन पॉलिसी और कोऑर्डिनेशन ब्रांच की ओर से जारी किया गया है। इसके अनुसार विभाग के 2006 और 2011 के उन नोटिफिकेशन में संशोधन किया गया है।

इसके तहत निर्धारित किया गया था कि कर्मचारी अपनी बेसिक पे और डीए का 10 फीसदी हिस्सा देंगे और इतना ही हिस्सा सरकार द्वारा दिया जाएगा। अब पंजाब सरकार ने नई पेंशन स्कीम के अधीन आने वाले कर्मचारियों के लिए अपने मासिक शेयर को बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया है। कर्मचारियों की ओर से अपने बेसिक पे और डीए का 10 फीसदी हिस्सा ही दिया जाएगा।

राज्य सरकार ने एनपीएस के तहत आने वाले अपने कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी बेनिफिट देने फैसला किया है। इस संबंध में बुधवार को जारी वित्त विभाग के पत्र के अनुसार यह लाभ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जो 1 जनवरी, 2004 के बाद भर्ती हुए हैं और जो नई पेंशन स्कीम के अधीन आते हैं। इस लाभ का फैसला 1 जनवरी, 2004 से ही लागू किया गया है।


संबंधित समाचार