होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल भवन में अपने घर लौटने के लिए बेताब लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां

हिमाचल भवन में अपने घर लौटने के लिए बेताब लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां

 

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों के हित में कई फैसलों की घोषणा की। नई घोषणा के मुताबिक, ग्रीन जोन वाले जिले में बसों और टैक्सियों को चलाने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से कहा था कि ग्रीन जोन में बसों और टैक्सियों को चलाने के लिए छूट दी जा सकती है।

प्रदेश सरकार ने ग्रीन जोन में जरूरतमंदों चीजों पर छूट दी है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अनुमति जारी की है कि अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूरों और छात्रों को अपने राज्य ला सकते हैं। इसके तहत कई राज्यों में प्रवासी मजदूर और छात्रों को लाया भी गया। वही, हिमाचल के कई लोग चंडीगढ़ में फंसे हुए हैं।

इसके लिए राज्य सरकार ने लोगों की घर वापसी के लिए चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। सरकार ने कहा कि सभी अपने राज्य लौटने वाले लोग हिमाचल भवन में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह घोषणा होते ही रविवार को चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में अचानक भारी भीड़ जमा हो गई।

लोग अपने परिवार और मासूम बच्चे के साथ यहां रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंच गए, ताकि लोग जल्द से जल्द अपने घर पहुंच जाए। इस दौरान घर जाने के बेताब में लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गए। यही नहीं इस दौरान कई लोग बिना मास्क पहने भी नजर आए। नोडल अधिकारी ने कहा कि रविवार को कई लोगों को हिमाचल रोडवेज बसों के माध्यम से घर भेजा गया। प्रदेश के बॉर्डर पर सभी लोगों की मेडिकल जांच होने के बाद ही उन्हें एंट्री मिलेगी।

यह भी पढ़ें- हंदवाड़ा एनकाउंटर के शहीदों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात


संबंधित समाचार