होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना के कारण अलग रंग में दिखी संसद, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क और शील्ड में दिखे मंत्री-सांसद

कोरोना के कारण अलग रंग में दिखी संसद, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क और शील्ड में दिखे मंत्री-सांसद

 

कोरोना वायरस महामारी के कारण मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा का नजारा आज काफी बदला हुआ नजर आया। सदस्यों की बैठने की जगह बदलने से लेकर एक सदस्य से दूसरे के बीच काफी फासला होने के साथ ही शीशा लगाया गया। वही, कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री, सदस्य ओर मंत्री मास्क पहनकर सदन में पहुंचे।

ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने नीले रंग का थ्री प्लाई मॉस्क पहन रखा था तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान मिथिला पेंटिंग वाला मास्क पहने नजर आए। वही, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी तथा कुछ सदस्य फेस शील्ड पहनकर सदन में पहुंचे। हर बार जैसे पीएम मोदी के बगल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बैठने की जगह होती है लेकिन इस बार सिंह को एक सीट छोड़कर गृहमंत्री अमित शाह की सीट पर बिठाया गया।

आगे की सीट पर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और उनकी बगल में सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बैठे लेकिन जावड़ेकर को सोशल डिस्टेंस का एहसास हुआ तो वह तुरंत पीछे की सीट पर चले गए। वही, मंत्री आगे की सीटों पर बैठने में दूरी का पालन करते हुए कम ही नजर आए। सदस्यों के बीच निश्चित दूरी रही लेकिन कई सदस्य बाद तक अपनी सीटों को खोजते नजर आए।

इसके अलावा सदन में सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर सीट के आगे प्लास्टिक शील्ड कवर लगाया गया था। सदन में बैठने की बदली हुई व्यवस्था के बीच कई सदस्यों को उनके स्थान तक पहुंचने में सहायक मदद करते भी दिखे। वही, मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही परंपरा के मुताबिक राष्ट्रगान के साथ आरंभ हुई। सदन में प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने पर सत्तापक्षा के सदस्यों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया और 'भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

यह भी पढ़ें- मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे PM मोदी बोले- सीमा पर डटे जवानों के साथ पूरा देश खड़ा है


संबंधित समाचार