होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

MDH ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन

MDH ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन

 

एमडीएच ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में आज सुबह करीब 6 बजे निधन हो गया। उनका पिछले कई दिनों से माता चंदन देवी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। जिसके बाद गुरुवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वही, बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। 

जानें धर्मपाल गुलाटी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें 

बता दें कि धर्मपाल गुलाटी ने 1923 में सियालकोट में जन्म लिया जो अब पाकिस्तान में है। साल 1933 में उन्होंने 5वीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया था। जिसके बाद 1937 में उन्होंने अपने माता-पिता की मदद से साबुन, कपड़ा, हार्डवेयर, चावल के व्यापार की शुरुआत की। लेकिन धर्मपाल को इस व्यापार में सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने अपने पिता की 'महेशियां दी हट्टी' (एमडीएच) के नाम की दुकान में काम करना शुरू किया। इसे देगी मिर्थ वाले के नाम से जाना जाता था। 

वही, भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद 1947 में वह परिवार के साथ दिल्ली आ गए थे। दिल्ली आने के बाद उन्होंने कुछ दिनों तक तांगा चलाया। लेकिन तांगा चलाने से वह संतुष्ट नहीं हुए। जिसके बाद उन्होंने करोल बाग में एक छोटी सी दुकान लगाकर मसाले बेचना शुरू किया। जो तेजी से चल पड़ा जिसके बाद एमडीएच ब्रांड की नींव पड़ गई। आपको बता दें कि धर्मपाल गुलाटी ने अपने जीवन में समाज के लिए भी कई काम किए। जिसमें अस्पताल, स्कूल खुलवाना आदि बनवाना आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest : दिल्ली में किसानों का बढ़ा दबाव, सरकार संग चौथे दौर की वार्ता आज


संबंधित समाचार