होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Farmers Protest : दिल्ली में किसानों का बढ़ा दबाव, सरकार संग चौथे दौर की वार्ता आज

Farmers Protest : दिल्ली में किसानों का बढ़ा दबाव, सरकार संग चौथे दौर की वार्ता आज

 

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठनों ने राष्ट्रीय राजधानी में दबाव बढ़ा दिया है और मांगें माने जाने के बाद ही वापिस जाने की बात कही है। दरअसल, किसानों ने नोएडा से गाजियाबाद आने वाले तथा राष्ट्रीय राजधानी आने वाले कई रास्तों को अवरूद्ध कर दिया है, जिसके कारण विभिन्न स्थानों पर जाम की समस्या हो गई है।

इस बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि किसानों की समस्याओं का समाधान जरूर निकलेगा। उन्होंने कहा, 'किसान आंदोलन का रास्ता छोड़ कर बातचीत का रास्ता अपनायें। दिल्ली के रास्ते बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। दिल्ली के लोग सहनशीलता का परिचय दे।'

बता दें कि किसान संगठनों की बुधवार को दिनभर बैठक होती रही। इस बैठक में किसानों ने तीन दिसंबर यानि आज सरकार के साथ होने वाली बैठक की रणनीति तय की। किसानों ने कहा है कि उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो दिल्ली आने के सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही किसान संगठनों ने पांच दिसंबर को देशव्यापी धरने का आह्वान किया है।

वही, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि मांगे माने जाने के बाद ही किसान दिल्ली से वापस जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को राष्ट्रीय कृषि नीति बनानी चाहिए और किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए । इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बार-बार किसानों को धोखा दिया है। इस बीच कुछ कलाकारों ने किसानों की मांगों का समर्थन किया है। वही, पंजाब और हरियाणा से महिला किसानों का आना भी शुरू हो गया है।

ये है किसानों की मांगे

बता दें कि आज (3 दिसंबर, गुरुवार) 32 किसान संगठनों के साथ सरकार की चौथे दौर की बातचीत होगी। किसान संगठनों ने सरकार से संसद का विशेष सत्र बुला कर कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने की भी मांग की है और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी दर्जा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- किसानों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर राहुल-प्रियंका का सरकार पर वार, कही ये बात


संबंधित समाचार