होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मथुरा: गोवर्धन पुलिस ने हथियार बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

मथुरा: गोवर्धन पुलिस ने हथियार बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश (Uttar Praesh) में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा (BJP), कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अलावा अन्य राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। इन सब के बीच अपराधियों ने भी अपनी अलग ही धुन चला रखी है। चुनावी राज्यों में पुलिस (Police) को कभी नकली नोट की खेप तो कभी अवैध शराब मिल रही है। आज सुबह मथुरा की गोवर्धन पुलिस ने हथियार बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मथुरा (Mathura) के दौलतपुर (Daulatpur) इलाके में एक हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। साथ ही पुलिस ने हथियार निर्माण इकाई संचालक को भी गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा कि आठ पिस्तौल, चार बंदूकें, 13 जिंदा राउंड और हथियार निर्माण उपकरण जब्त किए गए हैं।



जानकारी के लिए आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में 10 फरवरी से सात मार्च तक मतदान होना है। मतगणना 10 मार्च को होगी। इसी दिन दोपहर तक साफ हो जाएगा की राज्य में जीत का ताज किसके सिर पर सजेगा।

यह भी पढ़ें- UP Election 2022: मैनपुरी की इस सीट से मैदान में उतरेंगे अखिलेश यादव, सपा पार्टी ने किया एलान


संबंधित समाचार