होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मकर संक्रांति के दिन जरूर करें ये काम, जानिए इस त्यौहार का क्या है महत्व

मकर संक्रांति के दिन जरूर करें ये काम, जानिए इस त्यौहार का क्या है महत्व

 

देशभर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। मकर संक्रांति का यह पर्व सूर्य देव से जुड़ा है। सूर्य जब राशि में भम्रण करता है तो उसे संक्रांति कहते हैं। इसी तरह से जब सूर्य धनु राशि से मकर में प्रवेश करता है, उसे मकर संक्रांति कहते हैं। मकर संक्रांति के दिन से सूर्य छह माह के लिए उत्तरायण होता है। यही कारण है कि देश के कई हिस्सों में इसे उत्तरायण पर्व भी कहते हैं। यह दिन हिन्दू धर्म में काफी शुभ माना जाता है और सारे शुभ कार्यों की शुरुआत अधिकतर इसी दिन से की जाती है। 

इस मकर संक्रांति पर क्या करें? 

मकर संक्रांति के दिन पहली होरा में स्नान करें,सूर्य को अर्घ्य दें। फिर श्रीमदभागवद के एक अध्याय का पाठ करें या गीता का पाठ करें। इसके अलावा नए अन्न,कम्बल और घी का दान करें। वही, भोजन में नए अन्न की खिचड़ी बनाएं। भोजन भगवान को समर्पित करके प्रसाद रूप से ग्रहण करें। 

अलग-अलग नामों से मनाया जाता है मकर संक्रांति का पर्व 

भारतवर्ष में मकर संक्रांति का पर्व अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में मकर संक्रांति के दिन पोंगल का पर्व मनाया जाता है। वहीं उत्तर-पूर्वी राज्य असम में, इसी दिन भोगाली-बिहु मनाए जाने का विधान है। बिहार में मकर संक्राति को खिचड़ी कहा जाता है, जबकि देश के कई अन्य राज्यों में इसे उत्तरायणी के नाम से भी मनाया जाता है। मकर संक्रांति केवल भारत में ही नहीं, बल्कि भारत के दूसरे पड़ोसी देश जैसे नेपाल, श्रीलंका में भी बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन कई राज्यों में लोग पतंगबाजी समारोह के साथ मकर संक्रांति का उत्सव मनाते हैं।

यह भी पढ़ें- देशभर में आज मनाई जा रही लोहड़ी, जानें अग्नि में रेवड़ी-मूंगफली डालने का क्या है महत्व


संबंधित समाचार