होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि आज, देशभर में मनाई जा रही है महाशिवरात्रि

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि आज, देशभर में मनाई जा रही है महाशिवरात्रि

 

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज सावन महीने की शिवरात्रि भी है। यही कारण है कि आज का दिन शिव आराधना के लिए और भी विशेष है। सावन की शिवरात्रि पर शिव की भक्ति में रमे कांवड़िए कांवड़ के जल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और भोलेनाथ भी उनका उद्धार करते हैं। हर महीने को मास शिवरात्रि का व्रत होता है लेकिन इनमें सबसे ज्यादा खास होती हैं फाल्गुन और सावन महीने की शिवरात्रि।

फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। तो वही सावन महीना शिव का सबसे प्रिय है। लिहाज़ा इस पूरे माह शिव से जुड़े सभी दिन और सभी चीज़ें भी विशेष बन जाती हैं। इसीलिए सावन महीने की शिवरात्रि भी अत्यंत शुभ फलदायी मानी जाती है।

मान्यत है कि इस दिन जो भी भक्त सच्चे दिल से भगवान शिव की अराधना करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। शिवरात्रि में शिवलिंग पर जलाभिषेक करना आवश्यक माना गया है। इससे भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। शिवरात्रि में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस महीने रुद्राभिषेक करने से भक्तों के समस्त पापों का नाश हो जाता है।


संबंधित समाचार