होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कानपुर: बेटी से छेड़छाड़ के आरोपियों ने पीड़िता की मां को लात-घूसों से पीटा, अस्पताल में मौत

कानपुर: बेटी से छेड़छाड़ के आरोपियों ने पीड़िता की मां को लात-घूसों से पीटा, अस्पताल में मौत

 

कानपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपियों ने पीड़िता की मां को पीट-पीटकर मार डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में पांच आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की उम्र 40 वर्ष थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। नाबालिग से छेड़छाड़ की वारदात साल 2018 की है। पुलिस ने इस केस में FIR दर्ज करने के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के नाम आबिद, मिंटू, महबूब, चांद बाबू, जमील और फिरोज हैं। हाल ही में आरोपियों को जमानत मिल गई थी।

पुलिस ने बताया कि जमानत पर रिहा होने के बाद बीते गुरुवार आरोपी पीड़िता के घर में घुसे और धमकाते हुए केस वापस लेने को कहा, छेड़छाड़ मामले में पीड़िता की मां मुख्य गवाह थी। पीड़ित परिवार ने इससे इंकार किया तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता की मां और एक अन्य महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता की मां की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- निर्भया केस: आरोपी मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति ने की खारिज


संबंधित समाचार