होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सिक्किम में 17,500 फीट की ऊंचाई पर मुश्किल में फंसे थे चीनी नागरिक, भारतीय सेना ने ऐसे बचाई जान

सिक्किम में 17,500 फीट की ऊंचाई पर मुश्किल में फंसे थे चीनी नागरिक, भारतीय सेना ने ऐसे बचाई जान

 

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बावजूद भारतीय सेना ने आज सिक्किम में आज चीनी नागरिकों की मदद की। दरअसल तीन चीनी नागरिक उत्तरी सिक्किम में 17,500 फीट की ऊंचाई पर अपना रास्ता भटक गए थे, जिसके बाद भारतीय सेना ने उनकी मदद की। बताया जा रहा है कि यह घटना 3 सितंबर की है। यह ऐसे समय हुआ है, जब दोनों देश की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में पिछले चार माह से एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।

वही, चीनी नागरिकों की जिंदगी पर संकट के बादल मंडराते देख, भारतीय सेना के जवान तुरंत उनके पास पहुंचे और कठोर जलवायु परिस्थितियों में मेडिकल सहायता, खाना और गर्म कपड़े की मदद पहुंचाई। यही नहीं, भारतीय सेना ने उन्हें उनके गंतव्य के उचित जानकारी दी और वह वापस चले गए। ऐसे में चीनी नागरिकों ने इस तत्काल मदद को लेकर भारतीय सेना की आभार जताया।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने फिर की PM मोदी की तारीफ, भारत-चीन सीमा विवाद पर दिया ये बयान


संबंधित समाचार