होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

केले के पत्ते पर खाना खाने का महत्व और जानिए स्वास्थय को होने वाले लाभ

केले के पत्ते पर खाना खाने का महत्व और जानिए स्वास्थय को होने वाले लाभ

 

भारत विभिन्नताओं से भरा देश है और क्षेत्रों के हिसाब से अलग-अलग परंपराएं प्रचलित हैं। जैसे दक्षिण भारत में केले पत्तों पर खाना रखकर भोजन करने की परंपरा है। इस परंपरा से हमारे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। केले को पवित्र और पूजनीय पौधा माना गया है। केले पत्तों से मंडप भी बनाए जाते हैं। भगवान सत्यनारायण की कथा में इन पत्तों का विशेष महत्व है। वास्तु के अनुसार केले का पौधा को घर में या घर के सामने हो तो इससे घर के कई दोष दूर हो सकते हैं।

केले के पत्तों पर गर्म खाना जाता है। जिससे पत्तों में मौजूद पौषक तत्व खाने में आ जाते हैं। केले में मौजूद तत्व स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। रोजाना केले के पत्ते पर खाना खाने से बालों स्वस्थ रहते हैं। फोड़े- फुंसियों की बीमारी से बचाव होता है। पेट से संबंधित बीमारियां जैसे कब्ज, अपच, गैस की समस्याएं दूर रहती हैं।

केले के पत्तों में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कि पत्तेदार सब्जियों में पाए जाते हैं। केले के पत्ते पर खाना खाने पर ये एंटीऑक्सीडेंट सीधे हमारे शरीर में पहुंचते हैं। इनकी वजह से त्वचा को लाभ मिलते हैं। जो लाभ केले खाने से मिलते हैं, वही लाभ केले के पत्तों पर रखा खाना खाने से भी मिलते हैं।

प्लास्टिक से बने बर्तनों में रखा खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहता है। धातुओं के बर्तनों की सफाई के लिए साबून-सर्फ जैसे केमिकल का उपयोग किया जाता है। ये केमिकल भी हमारे स्वास्थ्य को धीरे-धीरे ही सही, लेकिन नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में केले के पत्तों पर रखा भोजन करना बहुत स्वास्थ्यवर्धक रहता है।


संबंधित समाचार