होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चक्रवाती तूफान का असर: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में हुई बारिश, जानें मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान का असर: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में हुई बारिश, जानें मौसम का हाल

 

चक्रवाती तूफान तौकते का असर अब उत्तर भारत के मौसम पर दिखने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बुधवार से हल्की बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के कई इलाकों में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में 19 और 20 मई को बारिश होने और मौसम बदलने का अनुमान जताया है। आपको बता दें कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरर्बेंस का भी प्रभाव है। इसके साथ ही तूफान का असर और विक्षोभ दोनों ही मौसमी गतिविधियों के उत्तर भारत में बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान के और कमजोर पड़ने के साथ ही 20 मई तक दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही विभाग ने दिल्ली में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने तथा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 23.0 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान) 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही 20 मई को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह दिल्ली में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

 

यह भी पढ़ें- Haryanaके इस गांव के लोगों ने Lockdownके बहिष्कार का किया फैसला,Coronaसे बचने के लिए लगाएंगे ये नियम


संबंधित समाचार