होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मैं अरविंद केजरीवाल ईश्वर की शपथ लेता हूँ... तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद

मैं अरविंद केजरीवाल ईश्वर की शपथ लेता हूँ... तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद

 

एक बार फिर से लिखी गई वो तारीख, जिसने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा   बना दिया। दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की ताजपोशी हुई। दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में केजरीवाल का तीसरा शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जैसे ही केजरीवाल रामलीला ग्राउंड के मंच पर पहुंचे, तो पूरा मैदान केजरीवाल के नाम से गूंज उठा और अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

पीएम नरेंद्र मोदी की आंधियों में भी अड़े रहे केजरीवाल ने दिल्ली में कसम खाई कि, दिल्ली को और बेहतर बनाने की, कसम खाई.. वादों की फेहरीस्त को पूरा करने की, कसम खाई... गोपनियता की, कसम खाई.. इमानदारी की, कसम खाई.. हर फर्ज निभाने की।

आपको बता दें कि, अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली। केजरीवाल के सामने अब नई उम्मीदों की कसौटी पर उतरना होगा।मुफ्त पानी, सस्ती बिजली, बढ़िया स्कूल, और अच्छे अस्पताल के बाद दिल्ली की जनता उनसे कुछ ज्यादा चाहती है।

यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal ने तीसरी बार ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ


संबंधित समाचार