होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Arvind Kejriwal ने तीसरी बार ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Arvind Kejriwal ने तीसरी बार ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

 

अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केजरीवाल ने आज दोपहर 12:15 मिनट पर शपथ ली। केजरीवाल को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही, मनीष सिसोदिया ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। 

केजरीवाल ने शपथ ग्रहण से ठीक पहले ट्वीट करते हुए दिल्ली के लोगों से कहा कि अपने बेटे को आशीर्वाद देने के लिए रामलीला मैदान जरूर आइये। शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने सभी दिल्लीवासियों को निमंत्रण देने के साथ-साथ 50 लोगों को विशेष तौर पर बुलाया है। इनमें सफाईकर्मी, मेट्रो चालक, किसान आदि शामिल हैं।

आपको बता दें रामलीला मैदान में दिल्ली पुलिस और CRPF के 5 हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल होगा। रामलीला मैदान के पास 125 CCTV से निगरानी की जाएगी। एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग होगी।

यह भी पढ़ें- पुरानी टीम के साथ ही नई सरकार चलाएंगे Kejriwal !


संबंधित समाचार