होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, अब तक 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, अब तक 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

 

एक जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक बीते तीन दिनों के दौरान 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सफलतापूर्वक बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। इन श्रद्धालुओं को अब बालटाल और पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना कर दिया गया है। वापसी की यात्रा के दौरान, श्रद्धालुओं की मदद के लिए अर्धसैनिक बलों के जवानों को  जगह-जगह पर तैनात किया गया है।

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, तीन जुलाई तक बालटाल बेस कैंप से आए 7840 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। जिसमें 1264 हेलीकॉप्‍टर के जरिए परित्र गुफा तक पहुंचे थे। वहीं 6376 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा तक पैदल यात्रा की थी। उन्‍होंने बताया कि पहलगाम बेस कैंप से आए 14174 श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा का एक चरण पूरा कर बाबा बर्फानी के दर्शन पूरे किए हैं। इनमें 339 श्रद्धालु हेलीकॉप्‍टर के जरिए बाबा अमरनाथ की गुफा तक पहुंचे थे। जबकि पैदल आए श्रद्धालुओं की संख्‍या करीब 14174 थी।

उन्‍होंने बताया कि इस तरफ, 3 जुलाई तक कुल 22014 श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ की यात्रा पूरी की है। बता दे एक जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 45 दिनों तक जारी रहेगी। अमरनाथ के लिए आखिरी जत्‍था 15 अगस्‍त को रवाना होगा। 2018 में करीब 2 लाख 85 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।


संबंधित समाचार