होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कांग्रेस की गलत नीतियों ने देश को तबाह कर दिया

हरियाणा विस चुनाव: PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कांग्रेस की गलत नीतियों ने देश को तबाह कर दिया

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है और सभी नेता जोर शोर से प्रचार में लगे हुए है। पीएम मोदी भी प्रचार के आखिरी दिन रैली कर रहे है और आज उन्होने ऐलनाबाद में रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा, कांग्रेस और उसके कल्चर से जुड़े दलों ने हिंदुस्तानियों की आस्था, परंपरा और संस्कृति को कभी मान नहीं दिया। कांग्रेस की जो अप्रोच हमारे पवित्र स्थानों के साथ रही, वही अप्रोच जम्मू-कश्मीर के साथ भी रही। 70 वर्ष तक समस्याओं में उलझाते रहे, समाधान के लिए ईमानदार कोशिश नहीं की।

पहले दिल्ली में सोई हुई कांग्रेस सरकार एक के बाद एक करके कश्मीर के हालात बिगाड़ती गई। प्रारंभ के दिनों में पाकिस्तान की मदद से हमारा कुछ हिस्सा छीन लिया गया। उसके कुछ सालों के बाद योजनाबद्ध तरीके से, कश्मीर जिस परंपरा के लिए जाना जाता है, उस सूफी सोच को दफना दिया गया। पाकिस्तान से भेजे आतंकवादियों के बल पर अलगाववाद फैलाया गया और अनुच्छेद 370 दिखाकर दिल्ली को भी डराया गया। तब आतंकवादी तय करते थे कि किस दिन क्या होगा। देश के दुश्मन पड़ोस से इशारा करते थे और यहां खेल चलते थे।

अब तारीखें हिंदुस्तान तय करेंगा। अब नीतियां हिंदुस्तान और कश्मीर के लोग बनाएंगे। दुश्मन देशों में में बैठे हुए लोग भारत का भाग्य निर्धारित नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस की गलत नीति और रणनीति ने देश को तबाह करके रख दिया। बाबा अंबेडकर के बनाए संविधान में जिसे अस्थायी कहा था वो 70 साल तक चलता रहा। इसलिए भाइयों मैंने टेम्परेरी खत्म कर दिया है। जब आपने मुझे दोबारा पांच साल के लिए परमानेंट बना दिया तो मैं टेम्परेरी क्यों चलने दूं। 370 को हटाने का इतना बड़ा निर्णय पहले क्यों नहीं हो पाया और आज इतना बड़ा निर्णय कैसे हो गया? ये आपके कारण हुआ है, क्योंकि आपने मुझे वोट देकर फिर से देश सेवा का मौका दिया है और तभी ये संभव हो पाया है।

जिस पानी पर आपका हक है, वो आपको मिलना चाहिए। यहां का किसान तरसता रहे, यहां का खेत सूखा रहे और पाकिस्तान हरा-भरा रहे, ये कैसे हो सकता है। इस पानी पर आपका हक है और मैं आपके हक का एक बूंद पानी भी पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा। भाजपा की सरकार खेती और किसानी से जुड़ी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है। 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हम निकले हैं। इसके लिए एक साथ कई स्तरों पर काम किया जा रहा है।

पहले हरियाणा में बच्चों को बिना सिफारिश के नौकरी नहीं मिलती थी। गरीब बेटे बेटियों पर अन्याय होता था। ये खर्ची और पर्ची को हरियाणा में हमने हमेशा के लिए ताला लगा दिया। आपने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को पूरे देश के लिए प्रेरणा बना दिया। अब फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने का दायित्व भी आप सभी पर है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा विस चुनाव: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, पूछा पाक के साथ कांग्रेस की कौन सी केमिस्ट्री?


संबंधित समाचार