होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा सरकार ने परिवहन विभाग के राजपत्रित अवकाश किए खत्म, किया नया आदेश जारी

हरियाणा सरकार ने परिवहन विभाग के राजपत्रित अवकाश किए खत्म, किया नया आदेश जारी

 

हरियाणा के परिवहन विभाग में काम करने वाले तकनीकी कर्मचारियों के राजपत्रित अवकाश खत्म कर दिए गए हैं। रोडवेज के तकनीकी कर्मचारी लंबे समय से एक साल में 30 राजपत्रित अवकाश ले रहे थे, लेकिन महानिदेशक ने तीन सार्वजनिक अवकाश के अलावा होली, ईद-उल-फितर, विश्वकर्मा दिवस, दीपावली और गुरु नानक देव जयंती के पांच राजपत्रित अवकाश लागू करने का आदेश जारी किया है।

आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने परिवहन महानिदेशक के इस आदेश पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। यूनियन का कहना है कि परिवहन विभाग लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रहा है। पहले किलोमीटर स्कीम लागू कर रोडवेज का निजीकरण करने की साजिश रची गई। अब कर्मचारियों को प्रताडि़त करने की मंशा से उनके अवकाश भी खत्म किए जा रहे हैं।

कर्मचारी नेताओं के अनुसार तकनीकी कर्मचारी पिछले लंबे अरसे से वर्ष में 30 राजपत्रित अवकाश ले रहे थे। महानिदेशक के इस आदेश से तकनीकी कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। इस समस्या को लेकर आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल हरिनारायण शर्मा के नेतृत्व में महानिदेशक से मिला।

महानिदेशक ने तकनीकी कर्मचारियों को पहले की भांति सभी राजपत्रित अवकाश दिए जाने का पत्र जारी करने का भरोसा दिलाया, लेकिन अभी तक पत्र जारी नहीं हो पाया है। इसी मुद्दे को लेकर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल पांच अगस्त सोमवार को फिर महानिदेशक से मिलेगा। यदि महानिदेशक ने पत्र जारी करने में आनाकानी की तो उसी दिन उनके खिलाफ झंडा बुलंद कर दिया जाएगा।

 


संबंधित समाचार