होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Guru Purnima 2020 के दिन जरूर करें ये काम, जानें पूजा का मुहूर्त

Guru Purnima 2020 के दिन जरूर करें ये काम, जानें पूजा का मुहूर्त

 

आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार सबसे शुभ हिंदू त्योहारों में से एक है। वही, इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। इस दिन शिष्य अपने गुरु का आभार व्यक्त करते हैं। ऐसे में 5 जुलाई 2020, रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में बड़ी ही श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दिन गुरु की पूजा की जाती है और उन्हें सम्मान प्रदान किया जाता है।

आपको बता दें कि पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाने की परंपरा है। इस दिन घर बड़े, बुजूर्ग और जिनसे भी आपने जीवन में कुछ न कुछ सीखा है उनके प्रति सम्मान अर्पित किया जाता है। 

गुरु पूर्णिमा: समय और मुहूर्त 

गुरु पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 4 जुलाई से प्रात: 11:33 बजे होगा और गुरु पूर्णिमा तिथि समापन 5 जुलाई को प्रात: 10:13  बजे होगा।

 गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करें 

- गुरु पूर्णिमा के दिन सर्वप्रथम सभी को जल्दी उठना चाहिए और दैनिक क्रिया से निवृत होकर सबसे पहले माता-पिता के चरण वंदना करें।

- इसके बाद गुरु, अध्यापक और जिनसे आपको किसी न किसी रुप में ज्ञान की प्राप्ति हुई है उनसे अवश्य मिलने प्रणाम करें और उपहार दें।

- गुरु पूर्णिमा के दिन किसी गरीब को भरपेट भोजन अवश्य कराना चाहिए। कोई निर्धन जिसके तन पर वस्त्र नहीं हैं, उसको आप वस्त्र भी दे सकते हैं। 

- इसके अलावा इस दिन अपने गुरु को प्रणाम करें यदि वह साक्षात् आपके समक्ष न हों तो उनका ध्यान करके मानसिक प्रणाम करना चाहिए।

- वही, घर में रामचरितमानस, श्रीमद्भगवद्गीता हो या कोई भी धार्मिक पुस्तक हो उसको पूजा स्थान में रखकर उसमें पुष्प चढ़ाए उनको लाल कपड़े से लपेटें। उनको प्रणाम करिए और थोड़ा समय निकालकर उसका पाठ करिए क्योंकि धर्मग्रंथ साक्षात् गुरु हैं।


संबंधित समाचार