होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

COVID-19 : हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ कर हुए 635

COVID-19 : हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ कर हुए 635

 

हरियाणा में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन नए मामले आने के कारण लोगों में चिंता भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार का दिन भी खाली नहीं गया और राज्य के विभिन्न जिलों में 10 नए मरीज सामने आए हैं। अब राज्य के 22 में से 17 जिलों पर कोरोना संक्रमण का प्रभाव पूरी तरह से नजर आने लगा है। नए केसों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद 3, जींद 3, पानीपत 1 और फतेहाबाद में 1 पॉजिटिव आया हैं। वहीं सोनीपत में 2 नए मामले सामने आए हैं। वहीं ग्रीन ज़ोन वाले महेंद्रगढ़ जिले में भी कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है। प्रदेश में इटली के 14 मरीजों को जोड़कर कुल पॉजिटिव संख्या 635 पहुंच गई है। जबकि 270 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट कम होकर 42.62 फीसदी हो गया है। शुक्रवार सुबह जारी हुए स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के तहत अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 37446 लोग हो चुके हैं। जबकि 15028 लोग निगरानी में हैं। वही अब तक 48086 लोगों के सैम्पल भेजे गए हैं जिनमे से 42799 नेगेटिव पाए गए जबकि 635 पॉजिटिव है। अभी 4654 की रिपोर्ट आनी बाकी है। 22418 लोगों का क्वांरटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।


संबंधित समाचार