होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज देश खतरे में : कौल सिंह ठाकुर

सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज देश खतरे में : कौल सिंह ठाकुर

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने केंद्र पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज देश खतरे में है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अंबानी और अडानी के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है। जो देश की जनता को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। यही वजह है कि पेट्रोलियम पदार्थों के साथ-साथ सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है।

वहीं, कौल सिंह ने हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार पर भी निशाना साधा है। शुक्रवार को मंडी जिले के द्रंग हल्के के इलाका उतरशाल की ग्राम पंचायत बथेरी और सनवाड़ के जनसंपर्क अभियान दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार भी केंद्र के नक्शे कदम पर चलते हुए आम जनता की उम्मीदों के अनुरूप खरा नहीं उतर पाई है। सराज और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़ कर प्रदेश भर में विकास की रफ्तार थम गई है। भाजपा के विधायक ही अपनी सरकार पर भेदभाव के सवालिया निशान लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां हमेशा जनविरोधी रही हैं। नीति और नीयत में दिन रात का अंतर है। प्रधानमंत्री की मन की बात और लच्छेदार भाषणों से जनता अब ऊब चुकी है। प्रदेश में 2022 में सत्ता परिवर्तन निश्चित है। इसका ट्रेलर नगर निगम चुनावों में देखने को मिलेगा। कांग्रेस पार्टी पालमपुर, मंडी और सोलन नगर निगम में जीत का परचम लहराएगी। कार्यकर्ता सरकार की करनी और कथनी को आम जनता के बीच जगजाहिर करे।

यह भी पढ़ें- टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोग्रेमेटिक इंटरवेंशन्स में हिमाचल को मिला देश में प्रथम स्थान


संबंधित समाचार