होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 31,923 नए मामले, 282 मरीजों की मौत

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 31,923 नए मामले, 282 मरीजों की मौत

 

भारत में विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका जताई है। अक्टूबर के महीने में कोरोना की तीसरी लहर पीक पर हो सकती है। लेकिन इसी बीच भारत में कोविड-19 के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 32 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 31,923 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं और 282 मरीजों की जान गई है। वही 1 दिन में 31,990 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है।

भारत में कोरोना वायरस की स्थिति

-  देश में कुल संक्रमित- 3385045

-  कुल एक्टिव केस- 3,01,604

-  कुल ठीक होने वालों की- 3,28,15,731

-  कुल मरने वालों की संख्या- 4,46,050

एक दिन में 71,38,205 लोगों का हुआ टीकाकरण

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस को मात देने के लिए बड़े स्तर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आशंकित कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचा जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक दिन में 71,38,205 लोगों का टीकारण हुआ है। इसी के साथ कुल टीकाकरण 83,39,90,049 हो गया है।

यह भी पढ़ें- 'पाक समर्थक को Punjab की सत्ता में लाने की कोशिश', Anil Vij ने कांग्रेस पर लगाए आरोप


संबंधित समाचार