होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 95 लाख के पार, अब तक 1,38,648 लोगों की मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 95 लाख के पार, अब तक 1,38,648 लोगों की मौत

 

देश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़त जा रही है। भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 95 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले लगातार 25वें दिन कोरोना के करीब 50 हजार और लगातार चौथे दिन 40 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में 35 हजार 551 नए केस सामने आए हैं। वहीं 526 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। राहत की बात ये है कि बीते दिन 40 हजार 726 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 95 लाख 35 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 38 हजार 648 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर चार लाख 23 हजार हो गए। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 5701 घटी है। अच्छी बात ये है कि देश में अब तक कुल 89 लाख 73 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 40 हजार 726 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या और मृत्यु दर का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 94 प्रतिशत है। देश में एक्टिव केस 5 प्रतिशत से भी कम है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 2 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14 करोड़ 35 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11.11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत है।

बता दें कि कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। लेकिन रिकवरी रेट में भी भारत सबसे आगे है। वहीं मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें- शिमला में 175 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को हुआ कोरोना, अब सभी की होगी जांच


संबंधित समाचार