होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शाहीन बाग में भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश: संबित पात्रा

शाहीन बाग में भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश: संबित पात्रा

 

असम को भारत से अलग कर देंगे वाले वायरल विडियो पर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी ने उस विडियो को शाहीन बाग का बताते हुए दावा किया कि वहां भारत के टुकड़े करने की साजिश रची जा रही है। बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की जगह शाहीन बाग नहीं, बल्कि दिशाहीन बाग है, तौहीन बाग है।

पात्रा ने दावा किया कि शाहीन बाग में प्रदर्शन के नाम पर भारत के टुकड़े करने की साजिश चल रही है। पात्रा बोले, वहां खुलेआम आगजनी, खुले जिहाद का आवाहन किया जा रहा है। असम को अलग करने की बात की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग का खुला समर्थन किया था। अब फिर दोनों को सबके सामने आकर बोलना चाहिए।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है। विडियो में दिख रहे शख्स को शरजिल इमाम बताया जा रहा है जो कि जेएनयू का छात्र है। इस विडियो में वह पूर्वोत्तर और असम को भारत के नक्शे से मिटाने की बात कर रहा है।

यह भी पढ़ें- निर्भया केस: दोषियों के वकील का आरोप, विनय को दिया धीमा जहर, कोर्ट ने फौरन किया निपटारा


संबंधित समाचार