होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM जयराम ठाकुर का 56वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

CM जयराम ठाकुर का 56वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आज जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर आज 56 वर्ष के हो गए है।

अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा, 'हिमाचल प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जा रहे राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं।'

वही, अमित शाह ने ट्वीट किया, 'हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में देवभूमि निरतंर विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।' इसके अलावा भाजपा के अन्‍य नेताओं ने सीएम जयराम ठाकुर को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस के बीच देश में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, हिमाचल में 1800 प्रवासी पक्षियों की हुई मौत


संबंधित समाचार